📅 Published on: November 19, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र जोगीबारी चौराहे पर शनिवार की रात चोरों ने आभूषण और मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों कासामान उठा ले गए। दोनों दुकान एक ही व्यक्ति की है। रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई।
क्षेत्र के जुड़ीकुईया गांव निवासी गिरजेश कुमार वर्मा क्षेत्र के जोगीबारी चौराहे पर आभूषण व मोबाइल दोनों की दुकान एक कमरे में चलाता है। शनिवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया था। रविवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देख दंग रह गया।
अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दुकान के अंदर रखा 20 हजार रुपये नगदी, सात मोबाइल, आधा किलो चांदी आदि गायब था। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।