📅 Published on: November 19, 2024
kapilvastupost
इटवा थाना क्षेत्र के दुबायल तिवारी गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
क्षेत्र के दुबायल तिवारी गांव निवासी आशमा उम्र तीस वर्ष का कुछ दिन पहले पति रहमत अली से अनबन हो गया था। पति-पत्नी के बीच का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया था लेकिन हाल के दिनों में परिवारिक समझौते के बाद दोनों एक साथ रह रहे थे। दोनों के पास तीन बच्चे भी थे।
रविवार दोपहर में आशमा ने संग्दिध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग इटवा सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आशमा की मौत हो गई।
शव को लेकर परिवार के लोग घर पहुंचे तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।