📅 Published on: November 22, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर । विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पचऊथ व परसा स्टेशन में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत परसा स्टेशन में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव जगजीवन प्रसाद ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पचऊथ में चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव संजय कुमार, संतोष कुमार गुप्ता ,ग्राम प्रधान आशुतोष पाण्डेय , रोजगार सेवक , आंगनबाड़ी आदि लोग उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम पंचायत परसा स्टेशन चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव जगजीवन प्रसाद,प्रधान प्रतिनिधि विक्की सिंह,आशा आदि लोग उपस्थित रहे।