📅 Published on: November 22, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जयन्ती पर शुक्रवार को सपा कार्यालय बिस्कोहर पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें भावुक होकर याद किया।
जिला महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नेताजी गरीबोें, किसानोें, नौजवानों की आवाज थे। उनके अधूरे सपनो को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर समाजवादियों ने नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दिया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवाद का कारवा निरन्तर प्रगति की ओर है। युवा पीढी को नेता जी मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा।
सपा नेता एजाज शाह ने कहा कि नेताजी हम सबके आदर्श हैं। और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगा। नेताजी के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पार्टी को मजबूत करने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया।
उनके बताये मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। यही उनके प्रति सच्ची सद्भावना होगी। सुरेश कुमार पाण्डेय सेक्टर प्रभारी बिस्कोहर ने कहा कि नेताजी के बिना उन्हें याद करना कठिन है, वे सच्चे अर्थो में धरती पुत्र थे और युगों तक याद किये जायेंगे।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में एजाज अहमद शाह,अध्यक्ष बिस्कोहर,पूर्व हामिद राईनी,अजय चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू पाण्डेय, जयन्ती पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को नमन् किया।