सिद्धार्थ नगर – जिले की 36वीं वर्षगांठ पर नगर पंचायत कपिलवस्तु में महात्मा गौतम बुद्ध की अष्टधातु निर्मित नमो योग मुद्रा का लोकार्पण

nizam ansari 

सिद्धार्थनगर 29 दिसम्बर 2024/नगर पंचायत कपिलवस्तु के अन्तर्गत चैनपुर तिराहा पर स्थापित अष्टधातु निर्मित नमो योग मुद्रा का मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पंचायत कपिलवस्तु प्रतिनिधि जावेद आलम, आरती देवी जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युनाइटेड नेशन में भारत का नेतृत्व करते हुए 21 जून को योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाने के लिए अपनी बात रखी जिसे युनाइटेड नेशन द्वारा इसे स्वीकार करते हुए पूरे विश्व में योग दिवस मनाने के लिए 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया।

आज जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत कपिलवस्तु के अन्तर्गत महात्मा गौतम बुद्ध की अष्टधातु निर्मित नमो योग मुद्रा का लोकार्पण हुआ है।

कपिलवस्तु में बाहर से आने वाले बौद्ध अनुयायी नमो योग मुद्रा देखकर योग के प्रति जागरूक होगे। आज का यह कार्यक्रम नगर पंचायत कपिलवस्तु की अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम , श्रीमती आरती देवी एवं सभासदो एवं नंगर पंचायत कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियेां द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया है।

इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुन्ने व अन्य सभी लोगो को शुभकामनाएं दी। सांसद डुमरियागंज ने कहा कि अब यह चौराहा नमो योग मुद्रा चौराहे के नाम से जाना जायेगा।

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सांसद डुमरियागंज, विधायक कपिलवस्तु, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि आज जनपद अपनी स्थापना 36वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज इस अवसर पर नगर पंचायत कपिलवस्तु के अन्तर्गत नमो योग मुद्रा का लोकार्पण किया गया है।

आने वाले समय में निरिूचत रूप से जनपद आकांक्षी जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद की श्रेणी मे शामिल होगा। नमो योग मुद्रा के लोकार्पण के अवसर पर सभी बधाई और शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन ने नमो योग मुद्रा के लोकार्पण के अवसर पर पूरे पुलिस परिवार की ओर बधाई और शुभकामनाएं दी।

स्वागत सम्बोधन अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह द्वारा गया। अध्यक्ष नगर पंचायत कपिलवस्तु प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुन्ने द्वारा सांसद डुमरियागंज, विधायक कपिलवस्तु, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को नमो योग मुद्रा के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नियाज कपिलवस्तुवी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लोकसभा क्षेत्र प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, मुमताज अहमद, रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, पी.डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी,जिला विद्यालय निरीक्षक समर बहादुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी न0प0 कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।