📅 Published on: December 30, 2024
महेंद्र कुमार गौतम
रविवार को भोर में घर से निकली नीतू (बदला हुआ नाम) का शव गांव के ही तालाब में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नीतू पुत्री ओमप्रकाश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह भोर में शौच के लिए तालाब की तरफ गई थी लेकिन देर तक वापस न आने पर लोगों ने ढूंढना शुरू किया तो तालाब में शव उतरता हुआ मिला।
लोगों ने नीतू की हत्या की आशंका जताई है जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिवार से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।