गोरखपुर– बिजली का हाइटेंशन तार गिरने से बाप बेटी सहित तीन की मौत,बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित हुए लोग..

महेंद्र कुमार गौतम

गोरखपुर जिले में स्थित सोनबरसा बाजार में हाइटेंशन तार के गिरने और उसके चपेट में आने से बाप बेटी और भतीजी समेत तीन लोगों की दुखद मौत हो गई।

सूचना के अनुसार बताया जा रहा कि 30 वर्षीय शिवराज उनकी 2 वर्षीय बेटी अदिति और 3 वर्ष की भतीजी अनु देखते ही देखते पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि लोग मदद करने को चाहते हुए भी बिजली की सप्लाई जारी होने के कारण कुछ भी कर सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार शिवराज अपनी बाइक पर बेटी और भतीजी को लेकर सोनबरसा बाजार से लौट रहे थे तभी अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया और पलक झपकते ही आग और बिजली के कारण उनका शरीर कंकाल में तब्दील हो गया।

स्थानीय व्यापारियों ने आग और बिजली से बचाने का हर संभव कोशिश की लेकिन तार में बिजली सप्लाई जारी होने के कारण मायूस होना पड़ा।

घटना के बाद लोगों का समूह बिजली विभाग पर बिफर पड़ा और बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग करने लगा। लोगों ने कहा कि घटना बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है, बार बार सूचना देने के बाद भी जर्जर पोल और तार नहीं बदले गए इसलिए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होनी ही चाहिए।

मृतक शिवराज बिशनपुर के रहने वाले थे और परिवार में कमाई करने वाले एकमात्र सदस्य थे।

उनकी दुखद मौत होने से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है,परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।