siddhartha nagar – नेपाली महिला का राशनकार्ड निरस्त किये जाने की डीएम से की शिकायत, पीड़ित महिला का नया राशनकार्ड बनाये जाने की मांग

गुरु जी की कलम से बढ़नी

जनपद के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत घरुआर के टोला ग्राम सभा गजेहड़ी उर्फ मधवानगर की रहने वाली लालमती नाम की एक महिला ने बीते शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील दिवस पर पहुंच कर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम डॉ0 राजा गणपति आर0 को एक शिकायती पत्र दिया है।

जिसमें पीड़ित महिला का कहना है कि गांव निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से कुछ वर्ष पहले पीड़िता ने राशनकार्ड बनवाने हेतु नगर पंचायत बढ़नी के एक कोटेदार के सम्पर्क में आयी थी।

जिसके बाद पीड़ित महिला व विकलांग बेटी जिया का आधार कार्ड देने के बाद उस भारतीय महिला का नाम एक राशनकार्ड विवरण संख्या – 118440261755 के साथ जोड़ दिया गया था।

जिसमें पीड़िता को देवरानी व बेटी जिया यादव को भतीजी बनाया गया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि उक्त राशनकार्ड की मुखिया उर्मिला पत्नी दिलीप कुमार, बेटी सुषमा चौरसिया व बेटा बनारसी लाल चौरसिया आदि का नाम दर्ज है।

जिसको मैं जानती पहचानती नहीं हुं। और वह हमारे जाति बिरादरी की भी नही है। वह नेपाल की निवासी हैं। जो कोटेदार की मिली भगत से हमारे हिस्से का राशन भी उठान कर रही थी।

बाद में मुझे पता चलने पर मैंने इसका विरोध किया तो मुझे भी कभी कभार मात्र दो यूनिट का राशन मिल जाता था, बाकी चार युनिट का राशन कौन ले जाता था,यह मुझे नही पता है।

उक्त राशनकार्ड में महिला मुखिया का मोबाइल नम्बर 94***82 व आधार कार्ड का आखिरी संख्या **1892 एसबीआई खाता संख्या **4654 व आय सहित पता के तौर पर नगर पंचायत बढ़नी वार्ड पुलिस चौकी, पश्चिम मन्दिर आदि दर्ज है। लेकिन वह परिवार खोजने पर नही मिल रहा है।

पीड़ित महिला अपने छोटे बच्चे रिया और जिया के साथ झोपड़ी डालकर गांव में निवास करती हैं। जिसे प्रधानमंत्री आवास मिलने वाला था, लेकिन उससे राशनकार्ड मांगा जा रहा है। जबकि उस राशनकार्ड की मुखिया कोई और है।

शिकायत के बाद मामले की पोल खुलते देखकर जिम्मेदारों ने पीड़ित महिला व उसकी विकलांग बेटी का नाम उक्त राशनकार्ड से काट दिया है। लेकिन अब पीड़ित महिला का नया राशनकार्ड नही बनाया जा रहा है।

जिम्मेदारों का कहना है कि अभी जगह ख़ाली नहीं है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए उक्त नेपाली महिला का राशनकार्ड निरस्त कर उक्त स्थान पर पीड़िता के नाम से नया राशनकार्ड जारी किये जाने की मांग की है।