📅 Published on: January 6, 2025
kapilvastupost
शिक्षा का महत्व किसी भी समाज की तरक्की के लिए आधारभूत है, और इसी सोच के साथ डॉ. अंसारी परिवार ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा स्थापित किए जा रहे अंसारी पब्लिक स्कूल का शिलान्यास रविवार को मडवा स्थित हॉस्पिटल पर समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। यह स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगा, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा |
शिलान्यास के दौरान समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, शिक्षाविदों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना और क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना था।
डॉ. अंसारी परिवार के डॉ सरफ़राज़ अन्सारी [ सर्जन ] ने अपने संबोधन में कहा, अंसारी पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और संस्कारों का निर्माण करना है। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अंसारी पब्लिक स्कूल की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और बेहतर होने की उम्मीद है। स्कूल में उन्नत तकनीक, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं और अनुभवी शिक्षक बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए समर्पित रहेंगे।
यह विद्यालय CBSE बोर्ड आधारित शिक्षा प्रणाली के तहत संचालित होगा, जो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्द्यालय प्ले वे से कक्षा 6 तक सी बी एस सी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त होगी | यह कदम केवल बच्चों के भविष्य को संवारने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास में भी एक बड़ा योगदान देगा।
डॉ. अंसारी परिवार ने हमेशा शिक्षा को समाज सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम माना है। इस स्कूल की स्थापना उनके इसी दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की व्यवस्था होगी, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा अंसारी पब्लिक स्कूल का शिलान्यास केवल एक इमारत की नींव नहीं, बल्कि शिक्षा की एक नई क्रांति की शुरुआत है। यह पहल समाज के अन्य लोगों और संस्थाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। इस परिवार ने हमेशा से ही क्षेत्र कि जरूरतों के अनुसार काम किया है |
डॉ. अंसारी परिवार द्वारा स्थापित अंसारी पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि समाज को नई दिशा देने का काम भी करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और प्रगति के उद्देश्य से डॉ. अंसारी परिवार ने एक और उल्लेखनीय कदम उठाया है|
CBSE आधारित शिक्षा: छात्रों के भविष्य के लिए लाभदायक होगा फाउंडर मेम्बर फौजिया निशात
शिलान्यास के दौरान श्रीमती फौजिया निशात ने कहा CBSE बोर्ड शिक्षा की गुणवत्ता और व्यापक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।
CBSE का पाठ्यक्रम छात्रों के वैज्ञानिक और तार्किक सोच को विकसित करने पर केंद्रित है। CBSE छात्रों को JEE, NEET और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करता है। पाठ्यक्रम में शैक्षिक, सांस्कृतिक, और खेलकूद गतिविधियों का समावेश होता है, जो छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करता है।
शिलान्यास के दौरान फाउंडर मेंबर, अजीजूर रहमान अंसारी, इ आर हबीबुर्रहमान अन्सारी , डॉ अब्दुल हफीज अन्सारी , आतिफ अहमद, अहमद फ़राज़ , फौजिया निशात, जवेरिया मरियम, मोनू भाई , डॉ सरज़ अन्सारी , डॉ शादाब अंसारी , निशात अंसारी , डॉ सरफराज अंसारी , डॉ रूही परवीन ,ई आर एजाज अंसारी, डॉ अशिमा हफीज नूर आलम अंसारी, रियाज़ अन्सारी , नजीर अहमद , मो शमीम , कलाम ठीकेदार , बृजेश द्विवेदी , अक्षय बाबा ,महेश यादव आदि उपस्थित रहे।