📅 Published on: January 5, 2025
सरताज आलम / शोहरतगढ़
जिले के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में रविवार को सिद्धार्थनगर क्रिकेट एशोसिएशन के द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार का उदघाटन मुकाबला कानपुर व मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ।
वहीं मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सिद्वार्थनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मैच में मध्य प्रदेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने 6 विकेट खोकर 134 रन बनायें।
मध्य प्रदेश की तरफ से अभिनव ने 29, प्रवेश 27, प्रशान्त ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं विशाल मौर्य ने नाबाद 11 रन बनायें। कानपुर की तरफ से निष्कर्ष ने 03, नितिन ने 02, सत्य ने 01 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। कानपुर की तरफ से ध्रुव तोमर ने 45, लव गर्ग ने 25, विकास तिवारी नाबाद 12 रन का योगदान दिया। मध्य प्रदेश की तरफ से आकाश ने 02, प्रशान्त ने 02 व सिद्धार्थ ने 01 विकेट लिया। मैच के मैच के मैन ऑफ द मैच कानपुर के निष्कर्ष श्रीवास्तव रहे।
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर चौधरी, महामंत्री/नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अम्बिका त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौबे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ई0 अमित यादव, सचिव विवेक त्रिपाठी, विनय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, विपिन त्रिपाठी, संजय कौशल श्री राजेश उपाध्याय, सुनील अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि प्रमोद श्रीवास्तव, शिवरतन कन्नौजिया आदि सहित अनेक गणमान्य एव भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहें। इस मैच के अम्पायर के रूप में आशीष चौधरी व रवि तथा स्कोरर गंगेश्वर कुशवाहा और कॉमेंटेटर के रूप में धर्मेंद्र सिंह व प्रयाग भास्कर रहें। वहीं इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण रेहान ज़ादरान के द्वारा किया गया।