सिद्धार्थ नगर – नवागत एस पी ने नेपाल बॉर्डर के खुनुवा चौकी, शोहरतगढ़ व चिल्हिया थाने का किया निरिक्षण

बृजेश कुमार सिंह

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा थाना चिल्हिया व चौकी पल्टा देवी का रविवार को आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया गया।

थाना निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसपी द्वारा संतरी ड्यूटी, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर,एससी0-एस0टी0 रजिस्टर एवं मालखाना रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया।

प्रविष्ठियां अपूर्ण पाये जाने पर अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने हेतु एसपी द्वारा निर्देशित किया गया। वहीं एसपी द्वारा वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़/अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं सघन चेकिंग हेतु सायंकाल नियमित एवं रूटीन फूट पेट्रोलिंग, एवं रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया।

एसपी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त उप-निरीक्षकगण को अपने-अपने कुशल पर्यवेक्षण में पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया , शोहरतगढ़ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।