सिद्धार्थ नगर – समाज को तोड़कर राजनीतिक लाभ लेना खतरनाक

देश एक परिवार की तरह है घर बनाने में किसी का काम किसी का ज्यादा योगदान हो सकता है विचार नहीं मिलने पर घर को तोड़ा नहीं जा सकता ऐसा करने वालों को देश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे – इदरीश पटवारी

महेंद्र कुमार गौतम

बांसी स्थित सपा कार्यालय बांसी पर नगर कमेटी की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष कपिलदेव की अध्यक्षता में हुई। इसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय रहने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण ही देश में अमीर और गरीब के बीच में बहुत बड़ी खाई बन चुकी है।

जिलाध्यक्ष लालजी यादव, चमनआरा व मोहम्मद इदरीश पटवारी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सपा गरीब किसान मजदूर, नौजवान, व्यापारी व समाज के शोषित वर्गों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रही। बैठक में नगर कमेटी की घोषणा की गई।

इसमें कपिल देव को नगर अध्यक्ष, अरुण गुप्त, महताब आलम शनू, मो. मुस्ताक उर्फ लखपति राईनी, मनोज कुमार, भीम साहनी, साकिर अली, मेराज राईनी, केसी त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, रिजवान अहमद उर्फ सब्बू को महासचिव, ध्रुव चंद्र, राम निवास यादव, हुसैन रायनी सचिव, निज़ामुद्दीन उर्फ मैनू, मनोज कुमार यादव, कमता प्रसाद पांडेय, राधेश्याम जायसवाल, हबीब हुसैन उर्फ राजू, कन्हैया पासवान, सफीकुर रहमान उर्फ छोटू सभी सचिव, मुन्ना यादव, धर्मेंद्र गुड्डू, मुनीश मकरानी, पवन कुमार यादव, असद खान, इरफान सरताज अली, रामानंद प्रजापति, ध्रूपचंद, अब्दुल कयूम आदि सदस्य बनाए गए हैं।

बैठक में जिला सचिव सैयद कुतुब, बुधराम सभासद गणेश दत्त, सालिक राम निषाद,अब्दुल कलाम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।