ठंड से राहत: चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने बढ़नी नगर पंचायत में 80 स्थानों पर जलवाए अलाव

गुरु जी की कलम से 

बढ़नी (सिद्धार्थनगर): कड़कड़ाती ठंड में जनता को राहत देने के उद्देश्य से बढ़नी नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने 80 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की। यह कदम स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख गलियों में अलाव जलाए गए, जहां लोग ठंड से बचने के लिए जुट रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ठंड के मौसम में बेहद जरूरी कदम बताया।

चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा, हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक ठंड से परेशान न हो। अलाव की व्यवस्था ठंड से बचाव के लिए की गई है, और इसे निरंतर जारी रखा जाएगा।

स्थानीय निवासी व रिक्सा चालक रमेश ने कहा, अलाव की व्यवस्था से हमें बहुत राहत मिली है। चेयरमैन जी का यह कदम काबिले-तारीफ है। वहीं, कुसुम देवी ने बताया कि शाम होते ही अलाव जलने से बच्चे और बुजुर्ग आराम से बैठ पाते हैं।

बताते चलें कि सुनील अग्रहरि का प्रयास न केवल ठंड से बचाव बल्कि जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। नगर पंचायत ने यह सुनिश्चित किया है कि अलाव जलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ी और अन्य सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए।

बढ़नी नगर पंचायत का यह कदम सामाजिक सेवा का एक आदर्श उदाहरण है, जिससे ठंड के इस कठिन समय में लोगों को बड़ी राहत मिली है।