📅 Published on: January 12, 2025
Kapilvastupost
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने शनिवार को नगर पंचायत सभागार शोहरतगढ़ में ठंड से बचाव के लिए सफाई कर्मियों में जैकेट वितरण किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ कर्मी शीतलहर व कड़ाके की ठंड का परवाह किए बिना भोर से लेकर देर रात तक नगर पंचायत शोहरतगढ़ को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान में जूट जाते हैं। सभी कर्मी समाज के एक अंग है।
मानव सेवा ईश्वर की सेवा के समान है ऐसे में ठंड से बचाव के लिए नगर प्रशासन की तरफ से नियमित व संविदा पर काम करने वाले श्रीनिवास, मुकेश कुमार, अंकित, अक्षय, मलखाना, माला, सुनिता आदि 87 कर्मियो में जैकेट वितरण किया गया।
इस दौरान नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद बाबूजी, सभासद अनुप कसौधन, दिनेश कुमार, वकील खान, बब्लू गौड़, मनोज कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, शिवरतन कनौजिया, सुरेश कसौधन, राजेश त्रिपाठी, बीडी कसौधन, लोग मौजूद रहे।