दिल्ली ने मथुरा को 99 रनों से हराया , अगले दौर की तैयारी

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला दिल्ली व मथुरा के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली के कप्तान आयुष ने पहलेबल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश के 36 ,साहिल के 34 ,सक्षम के 25 और नरेंद्र के नाबाद 26 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 195रन बनाए. मथुरा की तरफ से विमल ने दो विवेक ने दो, कन्हैया, लव और मोहित ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने वाली मथुरा की शुरुआत काफी खराब रही गेंदबाज प्रियांश चौधरी ने पहले ओवर में तीन विकेट लेकर उनके बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

मथुरा की तरफ से प्रदुम ने 33 दिव्यांश ने 13, विवेक ने 16 रन कीबदौलत 15 ओवरमें 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
दिल्ली की तरफ से प्रियांश चौधरी ने 3 छोटा भीम और सक्षम ने दो-दो सचिन व आयुष ने एक-एक विकेट लिया।

.
इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिल्ली के आर्यन चौधरीको को दिया गया

आज के मैच के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर श्री गोविंद माधव जी . श्री श्याम जायसवाल समाजसेवी और जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री विजयकांत चतुर्वेदी जी रहे इस अवसर पर सिद्धार्थ नगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उमेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष , उपाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत शोहरतगढ़ श्री रवि अग्रवाल, श्री विवेक त्रिपाठी श्री विपिन त्रिपाठी श्री मनीष श्रीवास्तव श्री अंबिका त्रिपाठी श्री संजय कौशल श्री राजेश उपाध्याय श्री सुनील अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे आदि लोग मौजूद रहे.

इस मैच के अंपायर के रूप में श्री आशीष चौधरी ,श्री रवि कौशिक, स्कोरर गंगेश्वर कुशवाहा , कॉमेंटेटर के रूप में धर्मेंद्र सिंह व प्रयाग भास्कर. और इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण रेहान ज़ादरान के द्वारा हो रहा है