चेयरमैन ने पहली यात्रा निजी साधन बस द्वारा प्रयागराज कुंभ स्नान हेतु किया रवाना

गुरु जी की कलम से
बढ़नी/सिद्वार्थनगर।

नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने रविवार रात में नगर पंचायत बढ़नी बाजार से श्रद्धालुओं की पहली यात्रा निजी साधन बस द्वारा प्रयागराज कुंभ स्नान हेतु रवाना किया।

चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मेला व स्नान पर्व सोमवार से शुरू हुआ तो उससे पहले श्रद्धालु वहां पहुंचने के लिए बसों के जरिये रात में ही सफर शुरू कर दिया। रात भर बसें चलती रहीं। इससे यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में आसानी हुई।

रोडवेज डिपो की अनगिनत बसें रात में संचालित हुईं। इसके अलावा अन्य प्वाइंट से भी बसें चलीं। सिद्वार्थनगर के बढ़नी से झूंसी तक सफर कर श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे और स्नान पर्व की शुरूआत में गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई।

सुबह भी बसों पर भीड़ दिखी। यात्री प्रयागराज के लिए क्रमवार निकलते दिखे। कई जत्था भी दिखा। इस दौरान रोडवेज कर्मी यात्रियों के मदद में मुस्तैद दिखे। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज से प्राइवेट बस जा रही हैं।

रात में अनगिनत बसें प्रयागराज जा रही है। इसके अलावा बाहरी डिपो के साथ प्राइवेट बसें भी बसें चल रही हैं, जिसका लाभ यात्रियों को मिल रहा है।