📅 Published on: January 13, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर आज दिनांक 13.01.2025 को मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार द्वारा विकास खण्ड-लोटन में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल ग्राम पंचायत सुसनहा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय ओम प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी, लोटन, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, केयर टेकर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे l
ग्राम सचिव द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 46 गोवंश संरक्षित है l वर्तमान में कोई पशु बीमार नहीं है l गोवंश के लिए उपलब्ध भूसा, पशु आहार, दाना का अवलोकन किया गया l
हरा चारा के संबंध में खण्ड विकास अधिकारी बताया गया कि हरा चारा बोया गया है , परन्तु मौके पर कम मात्रा में हरा चारा पाया गया l हरा चारा का प्रयोग और अधिक करने निर्देश दिया गया l गौशाला परिसर में साफ सफाई तथा पीने वाले पानी हौज की नियमित सफाई करने का निर्देश दिया गया l
गौशाला में कार्यरत केयर टेकर का मानदेय नियमित दिया जा रहा है l स्टॉक रजिस्टर सहित केयर टेकर उपस्तिथि पंजिका, सहभागिता रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया गया l
गौशाला परिसर एवं चारों तरफ फलदार पौध रोपण करने तथा उसकी सुरक्षा हेतु अस्थाई ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिया गया l गौशाला में गोबर से कम्पोस्ट खाद तैयार करने का निर्देश दिया गया l शीत लहर, सर्दी के लिए तिरपाल का प्रबंध किया गया है l
अलाव का प्रबंध करने के निर्देश दिया गया l सी.सी.टीवी कैमरा खराब पाया गया जिसे ठीक कराने के निर्देश दिया गया l