विधायक विनय वर्मा नये बसों को प्रयागराज व गोरखपुर के लिए दिखाएंगे हरी झंडी

बढ़नी से प्रयागराज व गोरखपुर की सीधी बस सेवा होगी शुरू

गुरु जी की कलम से

बढ़नी सिद्वार्थनगर जनपद में जनोपयोगी सुविधाओं का अभाव लगा रहता है। नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सुविधाओं को निरन्तर बढ़ाने के लिए शोहरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा पूरा प्रयास और संघर्ष करते रहते हैं।

प्रयागराज और गोरखपुर तक सीधे बस सेवा उपलब्ध कराने का उनका भागीरथी प्रयास अब सफलता के आखिरी बिन्दु तक पहुंच गई है।

इस विषय में अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि मेरे अथक प्रयासों के उपरान्त परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आदेशानुसार नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर क्षेत्र की जनता की मांग पर एवं

जनहित में बढ़नी से प्रयागराज एवं बढ़नी से गोरखपुर की बस सेवा की शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में दिनांक 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बढ़नी रेलवे माल गोदाम से सुबह 11 बजें बसों को हरी झण्डी दिखाकर विधायक विनय वर्मा रवाना करेंगे