📅 Published on: January 13, 2025
एसपी ने ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
गुरु जी की कलम से
सिद्वार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा थाना सिद्धार्थनगर का सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। थाना निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसपी द्वारा संतरी ड्यूटी, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, एससी-एसटी रजिस्टर एवं मालखाना रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया।
वहीं प्रविष्ठियां अपूर्ण पाये जाने पर अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने हेतु एसपी द्वारा निर्देशित किया गया। एसपी द्वारा ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरण कर छोटी-छोटी सूचनाओं को बीट आरक्षी/हल्का प्रभारी/थानाध्यक्ष को देने हेतु निर्देशित किया गया।
एसपी द्वारा वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़/अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं सघन चेकिंग हेतु सायंकाल नियमित एवं रूटीन फूट पेट्रोलिंग एवं रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर तथा थाना सिद्धार्थनगर के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहें।