📅 Published on: January 13, 2025
जीएसटी अधिकारी सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया गया और बरामद चांदी का मूल्य लगभग ₹11,50,000/- है।
गुरु जी की कलम से
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह मय हमराह द्वारा दिनांक 12/13.01.2025 की रात्रि को 05 व्यक्तियों को 27 किलो 326 ग्राम चांदी/जेवरात के साथ मय वाहन UP80-HB-5647 के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर जीएसटी अधिकारी सिद्धार्थनगर को सोमवार को सुपुर्द किया गया।
जीएसटी अधिकारी द्वारा बरामद चांदी का मूल्य लगभग ₹11,50,000/- बताया गया। वहीं गिरफ्तार व्यक्तियों में क्रमशः नवीन कुमार पुत्र अवधेश शर्मा उत्तम विहार थाना बृंदापुर पश्चिम दिल्ली, राजू अग्रवाल पुत्र अमरनाथ अग्रवाल बल्केश्वर थाना बल्केश्वर जनपद आगरा, पवन प्रताप सिंह पुत्र निरंजन सिंह थाना एतमादुद्दौला जनपद आगरा, नरेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार सोनाबिहार थाना राजाजीपुरम जनपद लखनऊ व संजय अग्रवाल पुत्र रघुवीर प्रसाद गोकुलधाम कमलानगर थाना बल्केश्वर जनपद आगरा है।
पुलिस द्वारा बरामदगी में एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 27 किलो 326 ग्राम चांदी/जेवरात ( कीमत लगभग ₹11,50,000/-) और एक चार पहिया वाहन (UP80HB5647) है।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह गोल्हौरा, उप निरीक्षक रणविजय सिंह थाना, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र निषाद, हेड कांस्टेबल रणविजय यादव मौजूद रहें।