📅 Published on: January 17, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी ( सिद्धार्थनगर) उद्योग वाणिज्य संघ कृष्णानगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
बताया जाता है कि पडोसी नेपाल कृष्णानगर (कपिलवस्तु) के उद्योग वाणिज्य संघ का चुनाव 3जनवरी को हुआ था ।वृहस्पतिवार को उद्योग वाणिज्य संघ कृष्णानगर के सभाकक्ष में नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यो को चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश अर्याल द्वारा पद व गोपनियता की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर सीडीओ विश्व प्रकाश रिर्याल, मंत्री लुम्बनी प्रदेश भूनेश्वर ढकाल, पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, पूर्व मंत्री बीरेन्द्र कनोडिया, कुनाल प्रताप शाह, सिराज अहमद फारूखी, विधायक जानकी यादव, अर्जुन केसी, सुशील श्रीवास्तव, नन्दकिशोर शर्मा, जमशेर अली मिया, बीरेन्द्र विक्रम सिंह, हरिओम तुलसियान ,गज्जू चौहान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सनीउल्ला धोबी ने किया। उद्योग वाणिज्य संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश शर्मा ने अपने संबोधन के बाद शपथ ग्रहण समारोह के समापन की घोषणा की।