📅 Published on: January 17, 2025
गुरुजी की कलम से
बढ़नी ( सिद्धार्थनगर) लुंबनी प्रदेश को विकसित करने के लिए पर्याप्त संशाधन प्रदेश में उपलब्ध है। सांकृतिक, धार्मिक, पर्यटन, व्यापार, उद्योग आदि विभिन्न क्षेत्र में लुंबनी प्रदेश प्रगति कर रहा है।
उक्त आशय का विचार वृहस्पतिवार को बढ़नी उपनगर से सटे पडो़सी राष्ट्र ने कृष्णानगर के उद्योग वाणिज्य संघ में आयोजित उद्योग वाणिज्य संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के भौतिक निर्माण मंत्री भूमिश्वर ढकाल ने संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
उन्होने कहा कि लुंबनी प्रदेश को विकसित करने के लिए पर्याप्त संशाधन प्रदेश में उपलब्ध है। सांस्कृतिक, धार्मिक, पर्यटन, व्यापार ,उद्योग आदि विभिन्न क्षेत्र में लुंबनी प्रगति कर रहा है नेपाल का महत्वपूर्ण उत्पाद तिमूर का बडे पैमाने पर प्रदेश में उत्पादन हो रहा है।
जिसके निर्यात की ध्यापक सम्भावना है। श्री ढकाल ने कहा कि उद्यम व्यापार की दिककते सीमा के समस्याओं के व्यवथापन का पूरा प्रयास किया जायेगा यहां से कोई प्रस्ताव भेजने पर प्रदेश सरकार गम्भीरता से लेगी।
भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उद्योग वाणिज्य संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश अय्यार एडवोकेट ने पद व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी। जिसके बाद अध्यक्ष शर्मा ने सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाया गया।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसरूल्ला खान, महासचिव हरिओम तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सचिव ऋषभ अग्रवाल, महिला सदस्य उर्मिला कुर्मी, तथा कार्यकारणी सदस्य पवन अग्रवाल, अशीष गोयल, बैजनाथ अग्रहरि, गज्जू चौहान, बीरेन्द्र कुमार, महेश अग्रहरि, मनीराम कहार राम ओवतार जयसवाल, विपिन गुप्ता, आदि ने शपथ लिया।
शपथ ग्रहण समारोह मे डी आई जी दान बहादुर कार्की, एसपी निरंजन दत्त भट्ट, विधायक जानकी यादव, ब्रहानंद उपाध्याय, राजेन्द्र केडिया, अभिषेक प्रताप शाह, पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र, कुणाल प्रताप शाह, बढ़नी नपं अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ,पूर्व मंत्री बीरेन्द्र कनोडिया, जिलाधिकारी विश्व प्रकाश अर्याल रामनरेश उपाध्याय, भगौती गुप्ता, शुशील श्रीवास्तव, अर्जुन केसी जमशेद अली, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सनाउल्ला धोवी ने किया।