📅 Published on: January 19, 2025
Nizam Ansari
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “स्वामित्व योजना” के अंतर्गत देश भर में तैयार किये गये प्रापर्टी कार्ड (घरौनियों) का इलेक्ट्रानिक वितरण नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इसी क्रम में जनपद के सभी पांचों तहसील के चयनित ग्राम पंचायतों/ ग्राम सभाओं में घरौनी/ प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया गया।
डुमरियागंज में 20 गाँवों में लगभग 1500-1600 घरौनियों का वितरण किया गया।
सोहरतगढ में 240 गावों में 14000 घरौनियों का प्रमाण पत्र विधायक विनय वर्मा द्वारा वितरण किया गया।
तहसील बांसी में 440 गाँवों में 37163 व्यक्तियों का घरौनी/ प्रापर्टी कार्ड बन चुका है 88 गाँवों में वितरण हुआ और तहसील कैम्पस में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह के हाथों द्वारा 05 गाँवों के व्यक्तियों को वितरण किया गया।
तहसील इटवा के इटवा एवं खुनियांव बिकास खंड के 51 ग्राम पंचायतों में 9500 व्यक्तियों को घरौनी/ प्रापर्टी कार्ड वितरित किया गया।
तहसील नौगढ़ के सभी 05 विकास खंडों के 51 ग्राम पंचायतों में 9522 व्यक्तियों में घरौनी/ प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया गया।