राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज को बेहतर दिशा देने और विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना का विकास करना है – प्रो अरविंद सिंह

Nizam Ansari 

शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12जनवरी से 18 जनवरी के अंतिम दिन एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

संगोष्ठी में शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश के भविष्य हैं युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए तभी भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है तथा इसका उद्देश्य निमित्त उठो जागो और उद्देश्य प्राप्ति तक रुको मत का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ अरविंद प्रताप सिंह ने कहा यह शिविर न केवल आपके व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि यह आपको समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने का अवसर भी प्रदान करता है। सेवा का यह भाव हमारे जीवन को न केवल मूल्यवान बनाता है, बल्कि यह हमें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।

मुझे गर्व है कि हमारे कॉलेज के छात्र इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह आपकी कर्मठता, समर्पण और अनुशासन को दर्शाता है। आप सभी से मेरी यही अपेक्षा है कि इस शिविर के दौरान जो सीखें, उसे अपने जीवन में अपनाएं और समाज की भलाई के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर ए0के0सिंह ने किया।इस दौरान डॉ अरविन्द कुमार सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी , डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर अजय कुमार सिंह व छात्र छात्राएं राजीव वर्मा,सृष्टि सिंह,शालू कश्यप,श्रुति सिंह अंकित आदि लोग मौजूद रहें।