📅 Published on: January 19, 2025
👉 छात्र छात्राओं को दिया गया अंक पत्र व प्रमाण पत्र एवं टाइपिंग टेस्ट में प्रथम स्थान आने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
👉छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर। उमा टेक्निकल डिग्री कालेज बर्डपुर सिद्धार्थनगर का आठवां स्थापना दिवस शनिवार को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं को अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया साथ ही साथ मेधावियों एवं कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मेडल देकर एवं उपहार देकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुन्ने भैया ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान जिस तरह से विद्यार्थियों के प्रति निष्ठाभाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है छात्रों को भी चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
शिक्षक का काम जहां छात्रों को शिक्षा देना है, वहीं छात्रों का काम उसे ग्रहण करना है। शिक्षक और छात्र दोनों की जिम्मेदारी बराबर है, जिसे दोनों को ही समझना होगा।
उन्होंने अपने संबोधन में सोहनलाल द्विवेदी की कविता ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।‘ का पाठ कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि बर्डपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकमल जायसवाल ने कहा कि ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के वर्तमान युग में देश की सामाजिक आर्थिक विकास में तकनीकी शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह सामान्य रूप से देश के मानव संसाधन विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विभिन्न प्रकार की जनशक्ति प्रदान करता है। यह देश की आधारभूत संरचना, औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मानव सेवा संस्थान सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि तकनीकी शिक्षा उनके लिए एक मूल्यवान विकल्प है जो एक विशिष्ट कैरियर क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल और ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं।
यह तत्काल रोजगार, नौकरी की सुरक्षा और करियर में उन्नति का मार्ग प्रदान करता है, जो इसे उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाता है जो एक सफल करियर बनाना चाहते हैं। और इस उमा टेक्निकल डिग्री कालेज बर्डपुर से लगभग 6000 हजार से अधिक छात्र छात्राएं तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहें हैं।
संस्थान के निदेशक सुरजीत मोदनवाल ने 8वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए अतिथियों का अभिवादन किये तथा छात्र छात्राओं को उज्जव भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मंजीत मोदनवाल एवं संचालन शिल्पी कसौधन ने किया।
इस अवसर पर डॉ अजय यादव, सुनील गुप्ता, रविंद्र, सभाषद सन्दीप मोदनवाल, सभासद अमरजीत राव, रंजीत मोदनवाल, चंद्रभान यादव, शिक्षक आरती मोदनवाल, सफीउर्रहमान, राजेश गुप्ता, आकाश वर्मा सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।