📅 Published on: January 21, 2025
Kapilvastupost
बढ़नी ब्लाक के परसा स्टेशन गांव में बढ़नी ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं के सम्मान के कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया।इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने सभी 375 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को उपहार भी वितरित किया।
कार्यक्रम में गोदभराई की रस्म भी निभाई गई। इस दौरान विधायक ने प्रतीक स्वरूप कुछ गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप दवाएं और पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट की।उन्होंने प्रतीक स्वरूप कुछ बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मां यशोदा की तरह है क्योंकि उन्हें मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करना होता है।आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा शासन की सभी योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है।उनके हितों के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
इस दौरान बढ़नी सीडीपीओ रविन्द्र यादव,मो.अरशद,निर्भय सिंह,हरिराम निषाद,देवेन्द्र यादव,रामदास मौर्य, योगेन्द्र तिवारी,श्यामू गुप्ता,दलसिंगार दूबे,प्रदीप कमलापुरी,सिद्धार्थ पाठक,विजय पाठक,इरशाद अहमद,अजय वरुण,अशोक पासवान,निर्मला श्रीवास्तवा,रेणुका विश्वास,विजय पाण्डेय, विष्णु सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।