📅 Published on: January 30, 2025
महेंद्र कुमार गौतम
बांसी – कुंभस्नान करने जा रहे बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेलौरा चौराहा निवासी 38 वर्षीय सुशीला पत्नी हजारी लाल गुप्ता तथा खेसरहा थाना क्षेत्र के सुहई नगवा निवासी 45 वर्षीय माला वर्मा पत्नी सूर्यनाथ वर्मा की अमेठी जिला अंतर्गत रामगंज थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में – मृत्यु हो गई।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार (UP – 58 F 2770) की सामने से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में 50 वर्षीय माला वर्मा (पत्नी सूर्यनाथ वर्मा) और 38 वर्षीय सुशील गुप्ता (पत्नी हजारीलाल गुप्ता) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बोलेरो के ड्राइवर सहित बोलेरो सवार 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध् या-प्रयागराज हाईवे पर त्रिशुंडी सीआरपीएफ गेट के सामने मंगलवार की रात करीब 11 रू30 बजे हुआ। घायलों में सूर्यनाथ वर्मा, गुड़िया, हजारी प्रसाद, मैना वर्मा ड्राइवर नरसिंह मिश्रा भी शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि नरसिंह की स्थिति गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। समाचार भेजे जाने तक परिजन पीएम के लिए भेजे गए शव को मिलने का इंतजार कर रहे थे।
घटना की सूचना के बाद दोनों परिवारों में लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। नाते – रिश्तेदार भी शव घर आने का इंतजार कर रहे हैं।