सिद्धार्थ नगर – बढ़नी बॉर्डर पर चरस की लगातार धर पकड़ के बाद भी नहीं थम रहा नशे का कारोबार

गुरु जी की कलम से / बढ़नी
चरस तस्करों के बार-बार पकड़े जाने के बाद भीपड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल से भारत को चरस तस्करी का धधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है|

नेपाल से भारत में चरस के साथ दिनदहाड़े भारत में प्रवेश करते समयते समय नेपाल के कपिलवस्तु जनपद अंतर्गत कृष्णा नगर प्रहरी प्रमुख निरीक्षक सूरज खत्री ने एक महिला को पकड़ा इसके बारे में बताया जाता है की उक्त महिला कपिलवस्तु जनपद के शिवराज नगर पालिका 33 की निवासी है |

जिसकी पहचान सरस्वती उमर 30 वर्ष के लगभग है नेपाली पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचनाओं के आधार पर मिली है नेपाली पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम चरस बरामद किया है |नेपाली पुलिस ने उक्त महिला के साथ विधिक कर्रवाई कर दिया है|

कुछ दिन पूर्व यस यस बी के जवानों में बढ़नी में एक महिला तस्कर के पास से लहसुन में छुपा कर ले जाते समय चरस बरामद किया था इधर फिर यस यस बी के जवानों ने दो लोगों के पास से चरस बरामद करने में फिर सफलता प्राप्त कर लिया है सब के जवान टेरेस को बार-बार पकड़ रहे हैं लेकिन सीमा पर तैनात उन एजेंसियां द्वारा चरस का न पकड़ा जाना क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना है|

मिली जानकारी के अनुसार50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डी कम्पनी बढ़नी प्रभारी सहायक कमांडेंट श्री उमेश जाधव के निर्देशन पर गुप्त सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सहायक नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी मुकेश पाल आरक्षी दामोदर राव आरक्षी अमरपाल आरक्षी कमलेश कुमार आरक्षित चौहान सेवक स्पेशल नाका पार्टी तैयार किया |

गया बताए हुए स्थान अमन हॉस्पिटल के पास बॉर्डर रोड पर पर घात लगाकर छुप गए मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखे नाका पार्टी ने रोक कर मोटरसाइकिल और बैठे हुए लोगों की पूछताछ और तलाशी ली गई जिनके पास से दो पैकेट चरस मिले जिसका वजन लगभग एक किलोग्राम था |

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रिजवान अहमद पुत्र किररे धोबी उम्र 24 वर्ष निवासी दया नगर नगर पालिका कृष्णा नगर जिला कपिलवस्तु नेपाल और दूसरा व्यक्ति अमेरिका प्रसाद चौधरी पुत्र हरिद्वार चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी डबरा नगर पालिका कृष्णा नगर जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई |

मोटरसाइकिल डिस्कवर बजाज जिसका नंबर लू५२प ९४८३ है पकड़े गए व्यक्ति और मोटरसाइकिल को चरस सहित अग्रिम कार्रवाई हेतु ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द किया था