📅 Published on: January 30, 2025
kapilvastupost
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी में स्थित रिलायंस ग्रुप के ग्रोसरी शाप में एक्सपायर खाद्य पदार्थ विक्री का मामला सामने आया है| जिसकी शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की और नमूने उठाए|
जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।आपको बता दें कि स्मार्ट प्वाइंट के नाम से रिलायंस ग्रुप के इस ग्रोसरी शाप में खाद्य पदार्थों सहित घरेलू उपयोग के सामानो की विक्री होती है जहां से जरूरत के हिसाब से लोग सामान खरीदते हैं ।
यहीं से तीन दिन पहले नगर के एक ग्राहक ने प्राश्र्चराइज्ड मिल्क खरीदा और उसका सेवन किया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और जांच करने के बाद पता चला कि वह दूध एक्सपायर है जिसकी शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच पड़ताल कर सैंपल उठाए।
बाईट – अब्दुल गफूफार -ग्राहक
बाईट- जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।