siddhartha nagar – बढ़नी एस एस बी 50वीं वाहिनी ने चांदी के साथ दो अभियुक्त को सीमा सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

गुरु जी की कलम से  / बढ़नी

सीमा सुरक्षा बल की 50वीं वाहिनी ने 5 किलो 750 ग्राम चांदी के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया| नेपाल बॉर्डर बढ़नी सीमा से भारत में चांदी की तस्करी की जा रही है।

बताया जाता है कि एस एस बी ई कंपनी त्रिलोकपुर, कस्टम बढ़नी एवं एस एस बी बढनी के साथ तुलसीपुर रोड पर एक महिंद्रा एसयूवी गाड़ी up 32 PV 7605 को रोका गया ।

गाड़ी की तलाशी लेने पर एक बैग में 5 किलो 750ग्राम के लगभग चांदी रखी हुई थी । गाड़ी में सवार लोगों मे एक व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर 7 बढ़नी डिहवा के रूप में एवं दूसरे व्यक्ति की पहचान चालक हसीबुल्लाह पुत्र अब्दुल्लाह 42 वर्ष निवासी नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर 8 डिहवा जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।

एसएसबी और कस्टम टीम ने चांदी व दोनों अभियुक्त समेत चार पहिया वाहन को अग्रिम कार्य वाही हेतु कस्टम बढ़नी कार्यालय ले गई| उक्त बरामदगी मे एसएसबी 50 वाहिनी के सब लोगों के साथ ही साथ बढ़नी कस्टम इंस्पेक्टर जितेंदर् पांडे, संतोष कुमार रहे।