सिद्धार्थ नगर – बढ़नी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ा युवक, करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसकर मौत

गुरु जी की कलम से 

सिद्धार्थनगर: बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक युवक इलेक्ट्रिक ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

कैसे हुआ हादसा ?

सूत्रों के अनुसार, रात के लगभग एक बजे एक युवक ट्रेन के ऊपर चढ़कर स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह 25,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और जोरदार झटके के साथ नीचे गिर पड़ा। देखते देखते युवक आग का गोला बन गया प्लेटफार्म पर उपस्थित यात्रियों में हडकंप मच गया |

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया है और हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे गोरखपुर भेज दिया गया था अपुष्ट ख़बरों के अनुसार अज्ञात युवक कि मौत हो गयी है |

रेलवे प्रशासन ने दी चेतावनी

रेलवे प्रशासन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ट्रेन पर चढ़ना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि गैरकानूनी भी है। उन्होंने यात्रियों से सतर्क रहने और इस तरह की घटनाओं से बचने की अपील की।