सी डी ओ ने किया विकास खण्ड बढ़नी कार्यालय का निरीक्षण

गुरु जी की कलम से

आज दिनांक 04.01.2025 को  जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विकास खण्ड बढ़नी कार्यालय परिसर स्थित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ एवं राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित सहायक विकास अधिकारी-पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय यशोवर्धन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, लेखाकार, बी0एम0एम0, कम्प्यूटर आपरेटर आदि उपस्थित पाये गये।

कार्यालय के सभी पटल पर अभिलेखों का रख-रखाव एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। स्थापना पटल, लेखा पटल, महात्मा गांधी नरेगा सेल का अवलोकन किया गया।

लेखा पटल पर ग्रांट रजिस्टर के अवलोकन में पाया गया कि अधिकांश योजनाओ की धनराशि विकास खण्डस्तर पर अवशेष पड़ी है, जिसके नियमानुसार सम्बन्धित विभाग को वापस करने के निर्देश दिये गये।

राज्य वित्त केंद्रीय वित्त से कराए गए निर्माण कार्य की पत्रावली में नोटशीट पर एवम एमबी पर जे.ई. व सभी के नाम पदनाम सहित मुहर लगने के निर्देश दिया गया। भुगतान के पूर्व सत्यापन कराने के निर्देश दिया गया।

मनेरगा सेल में ग्राम पंचायत खजुरिया शर्की में एम0डी0एम0 शेड निर्माण एवं ग्राम हलौरा में नहर से सेक्टर रोल तक कुला खुदाई कार्य, ग्राम बैदौली में इण्टरलाकिंग निर्माण की पत्रावली का अवलोकन किया गया।

सभी पत्रावली में सीआईबी युक्त पूर्ण कार्य की फ़ोटो लगाने के निर्देश दिये गये। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत निर्धरित 8.4.9 के मानक एवम सभी पत्रावली में आवश्यक चेक लिस्ट के अनुसार अभिलेख संरक्षित किया जाय।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय में राज्य वित्त एवं 15वॉ वित्त से कराय गये कार्यो का मास्टर रजिस्टर तैयार करने तथा पत्रावली संरक्षित करने सम्बन्धी कार्य का निरीक्षण किया गया।

मास्टर रजिस्टर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बाल विकास अधिकारी कार्यालय में पुष्टाहार स्टॉक एवं वितरण पंजिका का अवलोकन किया गया है।