सिद्धार्थ नगर – बाणगंगा नदी पर झरुवा और बगुलहवा के बीच बने ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

2022 में बनकर तैयार हुए ब्रिज का झरुआ गांव के तरफ एप्रोच नहीं बनने के कारण पुल पर यातायात संचालन नहीं शुरू हो सका था।

गुरु जी की कलम

आज दिनांक 05.01.2025 को  जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, इण्डो-नेपाल बार्डर द्वारा शोहरतगढ़-बढ़नी में मध्य निर्माणाधीन सेतु एवं सड़क का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, इण्डो-नेपाल बार्डर खण्ड, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।

अधिशासी अभियन्ता द्वारा बढ़नी से महाराजगंज तक बार्डर को जोड़ने हेतु सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सम्पर्क मार्ग का अधिकांश भाग पूर्ण हो गया है।

शोहरतगढ़-बढ़नी में लगभग 3 किमी0 की लम्बाई में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रचलित है। बानगंगा नदी पर सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

निरीक्षण के समय कुछ भाग में सेतु पूर्ण है, अवशेष भाग में सेतु निर्माण कराया जाना है। पूर्व स्वीकृत सेतु की लम्बाई में वृद्धि होने की दशा में पुनरक्षित प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

सेतु के निर्माण पूर्ण हो जाने की दशा में सम्पर्क मार्ग प्रारम्भ हो जायेगा।