📅 Published on: February 5, 2025
गुरु जी की कलम से / बढ़नी
50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डी कंपनी के जवानो द्वारा
ढेकहरी से बढ़नी लाते समय एक ट्रैक्टर ट्राली पर लादा हरे आम की लकड़ी को पकड़ा एस एस बी जवानों ने चालक समेत बोटे को जब्त कर लिया गया।
अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक की पहचान रामपाल चौरसिया पुत्र प्यारे चौरसिया निवासी मानपुर थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर के रूप मे हुई। ट्रैक्टर ट्राली पर लोड आम के बोटे को अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग इटवा को सुपुर्द किया गया।
उक्त बरामदगी मे एसएसबी सब इंस्पेक्टर नीतिश सिंह मुख्य आरक्षी संतोष राम हरि सामान्य आरक्षी आनंद यादव कृष्ण मौर्य वनरक्षक संतोष कुमार शामिल रहे ।