📅 Published on: February 7, 2025
गुरु जी की कलम से / बढ़नी
विकास खंड बढ़नी परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक कर प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया|
प्रशिक्षक सीडीपीओ रविंद्र यादव ने बताया कि प्रधान मंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रथम बार बच्चा होने पर तथा गर्भावस्था के दौरान पोषण हेतु क्रमशः 2000 और ₹3000 दिए जाएंगे और दूसरी संतान बच्ची होने पर ₹6000 दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों का फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा , उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी से राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जाएगा जिसमें एक वर्ष से ऊपर तक के सभी बच्चों को कीड़े की दवा भी दिया जाएगा
दवाओं का वितरण के संबंध में कार्यक्रम में लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर बीसीपीएम राजेश कुमार, वीओसी राधेश्याम यादव, बीएमसी नीलमणि श्रीवास्तव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रही।