बढ़नी – भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने खंड विकास अधिकारी बढ़नी को सौपा ज्ञापन 

गुरु जी की कलम से 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप द्वारा विकास खंड बढ़नी केपरिसर में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमे किसानो की राय लेते हुए उनके हितों के बारे में चर्चा की गई इसके बाद दो  बिंदुओं पर ज्ञापन खंड विकास अधिकारी  बढ़नी यशवर्धन सिंह को दिया गया।

ग्राम सभा धन्धरा टोला , धंधरी कला ग्राम सभा कोटिया बाजार मे किताबुल डाक्टर के घर से दक्षिण तरफ मन्दिर के तरफ जाने वाला रास्ता जाम है। आज तक न तो पानी निकलने का नाली बना और न गंदा मलबा साफ कराया गया।

विकासखंड बढनी  के कोटेदारो को तत्काल सक्रिय करा दे की सरकार द्वारा फ्री राशन कार्ड धारको को नियमानुसार वितरण करे। उन्होंने मामले को अतिशीघ्र जाँच कर समस्या के समाधान की मांग की है।

इस दौरान भगवान् दास फारूक अहमद, गरीब यादव, फरिश्, मो अली, कमला देवी, सूर्य मति, कबूतरा, आदि लोग मौजूद रहे