सिद्धार्थ नगर – 15.55 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

गुरु जी की कलम से

बढ़नी सिद्धार्थनगर
एसएसबी व पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा कस्बे के बार्डर रोड पर तलाशी के दौरान 15.55 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा ।
50 वी बटालियन डी कंपनी के प्रभारी उमेश जाधव एवं चौकी प्रभारी बढ़नी अमला यादव के अगवाई में जवानों ने बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे कस्बे के बॉडर रोड पर एक व्यक्ति को संदिग्ध देखने पर तलाशी ली तो उसके पास के बड़ी मात्रा में स्मैक दिखा,जिसके बाद उस व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

बरामद स्मैक की मात्रा 15.55 ग्राम बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरुआ गौरव सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम प्रभाकर धोबी पुत्र स्वगीर्य राधेश्याम धोबी निवासी अरोड़ा,नगर पालिका तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया है।पूछताछ में जानकारी सामने आई है यह व्यक्ति बलरामपुर जिले से स्मैक लेकर लुंबिनी जाता है और लोगो को सप्लाई करता है,नेपाल में इस व्यक्ति का बड़ा रैकेट है । इस कारोबार के माध्यम से बड़ी संपति अर्जित कर रखा है।उक्त मामले में मुकदमा दर्ज करके अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
उक्त बरामदगी मे एसएसबी के इंस्पेक्टर महेश सिंह सहायक उप निरीक्षक महेश गहलोत , मुख्य आरक्षी अनुपम मिश्रा, आरक्षी समान विकास कुमार, सनोज यादव, राजू सिंह, चौकी प्रभारी बढ़नी अमला यादव , मुख्य आरक्षी विजय कुमार गुप्ता आरक्षी विशाल गौड शामिल रहे।