📅 Published on: February 12, 2025
भारत से ले जाकर नेपाल में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में नेपाली पुलिस ने दो व्यक्तियों को ब्राउन शुगर के साथ एक कार को भी पकड़ा
गुरु जी की कलम से
बताया जाता है कि स्थानीय उपनगर बढ़नी एवं पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कस्बा कृष्णा नगर के आसपास के क्षेत्रों में मादकपदार्थों के सेवन का प्रचलन बढ़ गया है|
जिससे पूरे क्षेत्र में मादक पदार्थों की आपूर्ति बढ़ गई है
मादक पदार्थों की मांग ज्यादा होने और आपूर्ति कम होने के कारण यहां पर ज्यादा मुनाफा मादक पदार्थ के व्यवसाय में लगे लोग कमा रहे हैं।
बताया जाता है कि पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कपिलवस्तु जनपद अंतर्गत कृष्णा नगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित लिंक गेट के पास से दो भारतीय एक कार में सवार होकर के कृष्ण नगर नेपाल जा रहे थे।
कार MH 02/CD1526 मुख्यमार्ग से एस एस बी चेक पोस्ट भारतीय कस्टम विभाग के चेक पोस्ट को पार कर जैसें ही नेपाल लिंक गेट के पास पहुंची की नेपाली प्रहरियों ने कार की तलाशी लिया तलाशी के दरमियान कार में सवार लोगों के पास से ब्राउन शुगर मादक पदार्थ 260 मिलीग्राम बरामद हुए।
नेपाली प्रहरियों ने दोनों व्यक्तियों के साथ कार को भी अपने कस्टडी में ले लिया उन दोनों कथित आरोपियों की पहचान ईकरामुद्दीन उम्र लगभग 36 साल और नसीम उम्र लगभग साल निवासीगण दुधवानिया बुजुर्ग थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है ।
नेपाली प्रहरी ने दोनों कथित आरोपियों को न्यायालय कपिलवस्तु भेजा न्यायालय ने उन अपराधियों को 7 दिन की रिमांड पर नेपाली प्रहरी को सौंप दिया नेपाली पुलिस द्वारा बरामदगी की गई मादक पदार्थ को लेकर के सरहद पर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे चेकिंग पर सवाल उठ रहा है लोगों का कहना हैं कि यदि भारत में ईमानदारी से चेकिंग किया गया होता तो कथित अपराधी भारत में ही पकड़े जाते।