सिद्धार्थ नगर – डी एम के आदेश पर साठ बीघा भूमि को तहसील प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर 12 फरवरी 2025/पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 11 फरवरी 2025 को राजस्व ग्राम मूसा तहसील इटवा में पशुचर एवं अन्य ग्राम समाज की लगभग 60 बीघा से अधिक भूमि को जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर० के निर्देश

पर उपजिलाधिकारी इटवा, तहसीलदार व नायब तहसीलदार इटवा राजस्व टीम के साथ रमेश चौधरी , दिलीप चौरसिया, जगत राम तिवारी राजस्व निरीक्षक, पन्ना लाल, सच्चिदानंद मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, विवेक आदि एवं पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही अतिक्रमण से मुक्त भूमि पर शासकीय संपत्ति का बोर्ड भी लगवाकर उसे सुरक्षित किया गया।