📅 Published on: February 13, 2025
गुरु जी की कलम से / बढ़नी
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक के द्वारा शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुजहना में पीडीए पंचायत एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया l
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सागर पाठक ने कहा देश के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने के लिए संविधान की भूमिका अहम बनी हुई है। बाबा साहब ने दलितों, महिलाओं, पिछड़े वर्गों और वंचित समुदायों को समान अधिकार देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए थे। आज बी जे पी उसे कुचलने का प्रयास कर रही है |
आज भी सामाजिक समरसता और आर्थिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए संविधान में बताए गए मार्ग का अनुसरण किया जाना जरूरी है।
संविधान सिर्फ सरकार या अदालतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों को निभाए और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में लागू करे। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूकता और शिक्षित समाज की जरूरत है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनविरोधी एवं पीडीए विरोधी है जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे पीडीए के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।
श्री पाठक ने चौपाल में कहा कि हमारा लक्ष्य संविधान रचयिता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को पिछड़े, अगड़े और दलितों तक पहुंचाने का है। संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक होने का समय आ गया है।
पीडीए पर चर्चा के दौरान सपा नेता ने गृह मंत्री अमित शाह के संसद में अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान की भी याद दिलाई। कहा भाजपा संविधान की सबसे बड़ी दुश्मन है। जैसे- जैसे वह ताकतवर होगी, संविधान को कुचलने का प्रयास करेगी।
सपा पीडीए समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी सुभाष तिवारी, प्रधान मुजीबुर्रहमान दिनेश पाल , राजन पाल , निर्विकार गौतम , राजकुमार यादव , पप्पू नगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड , ,अब्दुर्रहमान , वीरेंद्र गौतम , दिन दयाल निजाम अहमद , महबूबुल्लाह , अमरेश पाठक आदि, सम्मानित लोग उपस्थित रहे|