नेशनल स्पाटिंग क्लब के तरफ से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूनामेंट का आयोजन

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर नगर पंचायत बिस्कोहर के मालवीय नगर फुलपुर राजा में नेशनल स्पॉटिंग क्लब के तरफ से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने फीता काटकर व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच फातिमा इंटर कॉलेज सेमरी और नेशनल स्पोर्टिंग क्लब फुलपुर राजा के मध्य खेला गया। इस मैच में सेमरी ने फुलपुर राजा टीम को हरा कर दस प्वाइंट से जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच आजमगढ़ व अयोध्या हॉस्पिटल की टीम के बीच हुआ। जिसमे अयोध्या की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो प्वाइंट से आजमगढ़ को हराकर जीत हासिल किया।

इस मौके पर राजू मिश्रा, हबीबुल रहमान, दद्दू चौधरी, अभिषेक बच्चन, हाफिज इरफान, विप्लू सिंह, सभासद शाहिद खान, नृपेन्द्र सिंह, शाहिद अजीज, , गोपेश दुबे, मोती मिश्रा, बबलू खान, मेराज, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।