📅 Published on: February 15, 2025
Nizam Ansari
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से ब्लक मुख्यालय शोहरतगढ़ पर सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र विधायक विनय वर्मा ने 28 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर वितरित किया ।
मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्र के दिव्यांगजनों को जरूरत के उपकरण को देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर गरीब व जरूरतमन्द की जरूरतों को पूरा करने की पहल
करती रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हमेशा दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही है। इनकी सेवा करना पुनीत कार्य है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्य ने कहा कि विभागीय स्तर से समय-समय कैंप लगाकर दिव्यांगों को जरूरत के माध्यम से उपकरण वितरित किया जा रहा है।
इस मौके पर संदीप मौर्या, खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या, अमित कुमार यादव, रामदास मौर्या, संजय कसौधन, विष्णु कुमार, हरि नारायण, मुकेश, भगवानदास आदि मौजूद रहे।