

सिद्धार्थ नगर 16 फरवरी 2025/ जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत डुमरियागंज के अंतर्गत बैदौला चौराहे पर स्थापित नमो पृथ्वी योग मुद्रा एवं नगर पंचायत भारतभारी में मोतीगंज चौराहा (भारतभारी) पर स्थापित नमो वायु योग मुद्रा की प्रतिमा का उद्घाटन विधि विधान से पूजा अर्चन कर मुख्य अतिथि माननीय सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल द्वारा विधायिका डुमरियागंज सैयदा खातून, जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर , अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष भारतभारी, नगर पंचायत अध्यक्ष डुमरियागंज प्रतिनिधि , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज, अधिशासीअधिकारी नगर पंचायत भारतभारी की उपस्थिति में किया गया।
उप जिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा अन्य जन प्रतिनिधि गणों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
- पीडीए करेगी संविधान की रक्षा – डॉ. गोविन्द मौर्य
- राम विलास यादव सातवीं बार बने यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष, विधायक विनय वर्मा सहित शिक्षकों ने दी बधाई