बाबा जी के राज मेंअपराधी बेखौफ, अयोध्या में पुलिस की रायफल वा बाइक छीन कर फरार
📅 Published on: April 10, 2022
सुजाता गौतम
अयोध्या
उधर मुख्यमंत्री जी चिल्ला चिल्ला कर बोल रहे की प्रदेश से अपराधी पलायन कर गए हैं लेकिन अयोध्या जैसे अति महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान वाले जिले में गश्त से लौट रहे सिपाही भास्कर की 3 लोगो ने रायफल वा बाइक छीन फरार हो गए।
ऐसे में सवाल उठना तो लाजिमी है कि जब अपराधियों से पुलिस खुद लुट रही तो आम जनता को क्या सुरक्षा दे पाएगी।
आपको बताते चलें कि हैदरगढ़ थानांतर्गत गश्त पर निकले अज्ञात 3 बदमाशो ने रायफल वा बाइक छीन कर फरार हो गए जबकि रायफल काफी दूर बिशुन बाबा जंगल में फेंककर फरार हो गए।
सिपाही की सूचना पर हैदर गढ़ थाना सहित एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस बदमाशों के पकड़ हेतु कांबिंग कर रही है ।


