मौसी मैं मरने जा रही हूं काल काट दिया और नदी में कूद गई नीतू

नीतू की लाश नहीं मिलने से उसके घर से भाग जाने की आशंका के साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्सर डूबने वाले की लाश दो दिन बाद ही बरामद होती है।

नवरंगी प्रसाद यादव की रिपोर्ट

चेतिया।मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्थिडीह निवासी नीतू पुत्री बरखू 2/3 अप्रैल की भोर में करीब 4 बजे घर से बाहर गयी इसी दौरान उसने फोन करके अपने मौसी को बताई कि मैं मरने जा रही हूं। उसके बाद फिर फोन बंद हो गया। लेकिन नीतू का दुपट्टा व चप्पल मधवापुर बूढ़ी राप्ती नदी के पुल पर मिला है।

इससे आशंका की स्थिति बनी हुई है हालांकि नदी में डूबते हुए किसी ने देखा तो नहीं है पर उसके सामान से यह जाहिर हो रहा है कि नदी में ही कूदी होगी।

हालांकि नीतू की मां के बयान से पता चला कि शाम को घर में कुछ कहा सुनी हुई थी और सुबह नीतू घर में नहीं दिखी उसके बाद से ही खोजबीन शुरू हुआ।

मामले की जानकारी होने पर मिश्रौलिया थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और गोताखोरों को बुला कर नदी में छानबीन किया गया पर लड़की नहीं मिली। इस दौरान हर आने जाने वाला पुल पर रुक कर सारा नजारा देखता रहा देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुल और नदी के बांध पर उमड़ गए ।

अब यहीं यह चर्चा शुरू हो गई कि डूबी या कहीं चली गई।खबर आग की तरह फैल गई जिससे राजस्व विभाग, पुलिस, क्षेत्र के तमाम लोग सहित पूर्व मंत्री सतीश द्वेवेदी भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की स्थिति को देखा।

घंटों नदी की खाक छानते रहे उन्होंने कहा कि यहां अक्सर घटनाएं होती रहती हैं जल्द से जल्द पुल पर जाली व बैरिकेडिंग करवाया जायेगा।