📅 Published on: April 6, 2025
Kapilvastupost
बढ़नी – ढ़ेकहरी गांव में चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर ठाकुर द्वारा मंदिर में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रिंकू चौधरी की भूमिका सबसे खास रही। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही सामाजिक सौहार्द का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
रिंकू चौधरी ने बताया कि ऐतिहासिक ठाकुर द्वार मंदिर के दरबार में आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भव्य आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने दिनभर मंदिर परिसर में रहकर कार्यों की निगरानी की और स्वयं फलाहार वितरित किया।
उन्होंने कहा माता रानी की कृपा से ही हमें सेवा करने का अवसर मिलता है। अष्टमी के पावन अवसर पर 500 से अधिक श्रद्धालुओं को फलाहार देकर मुझे अपार संतोष और पुण्य की अनुभूति हुई।
मंदिर में दर्शन करने वालों ग्रामीणों सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। सभी ने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
ग्राम प्रधान रिंकू चौधरी ने इस आयोजन को धर्म और समाज के बीच की कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल अध्यात्म की अनुभूति होती है, बल्कि गांव और समाज के लोगों में एकता और भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है।