अग्निकांड पीड़ितों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा, 41 किसानों के बने तत्काल चेक – विधायक विनय वर्मा

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटनाओं से प्रभावित फसलों के बचाव और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ से वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रभावित किसानों को सहायता राशि उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। कुल 41 पीड़ितों के चेक तत्काल रूप से तैयार कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें समय से राहत मिल सके।

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में यदि कहीं और भी ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं, तो वहां के पीड़ितों को भी शीघ्र सहायता दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री खेत खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत सभी पीड़ित किसान भाइयों को मुआवजा दिलाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा, जिससे उन्हें पुनः अपने जीवन व कृषि कार्यों को सामान्य रूप में शुरू करने में सहायता मिल सके।