नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम: एस एस बी और लोकल पुलिस ने 5.74 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गुरु जी की कलम से

सिद्धार्थनगर।
एस एस बी 50 वीं बटालियन बढ़नी और ढेबरुआ थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को नशे की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.74 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नेपाल सीमा से होने वाली नशीली पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने जानकारी दी कि प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में ढेबरुआ पुलिस ने मधवानगर नहर पुल से करीब 100 मीटर पहले नहर रोड के पास से रामजी मौर्या नामक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
नाम: रामजी मौर्या
पिता का नाम: रामकृष्ण मौर्या
पता: वार्ड नं-03, लोहियानगर, नगर पंचायत बढ़नी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 108/2025, धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस ने दोहराया कि सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।