एसएसबी ने ट्रैक्टर ट्राली पर लोड 4 बोटा समेत वाहन चालक को किया गिरफ्तार

गुरु जी की कलम से

बढ़नी सिद्धार्थनगर
50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानो द्वारा बुधवार को ट्राली पर लोड 4 बोटा हल्दु टिकुई मधवानगर के पास से ट्रैक्टर चालक समेत बोटे को जब्त कर लिया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया गया।

50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानो द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र मे तस्करो के विरुद्ध लगातार अभियान के तहत जवानो द्वारा बुधवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानो द्वारा ट्राली ट्रैक्टर पर लोड 4 बोटा हल्दु टिकुई के बोटें को मधवानगर गाँव के पास से लाते समय पड़कर जप्त कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताक्ष के दौरान अपना नाम संतोष कुमार पुत्र घिर्रे उम्र 28 वर्ष निवासी दुधवनिया बुजुर्ग पोस्ट बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पूछताक्ष मे बताया की यह यह समान दुधवनिया बुजुर्ग निवासी इरशाद का है। जिससे मै मधवा नगर गाँव से बढ़नी आरा मशीन पर ले जा रहे थे।
पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली पर लोड लकड़ी चालक सहित अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग इटवा के सुपुर्द किया गया।

उक्त बरामदगी मे एसएसबी मेराज अहमद सिद्दकी, कृष्णा मौर्या, दीपक कामी, भिमाप्पा तलवार रक्षक सन्तोष कुमार रहे।