मेडिकल असेसमेंट कैंप शिविर में 55 बच्चों की हुई जांच 48 बच्चों का बना प्रमाण पत्र

असदुल्ला सिद्दीकी

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में कक्षा 1 से 12 तक अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन आज दिनांक 16 जुलाई को ब्लॉक संसाधन केंद्र, लोटन में आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर जिला समन्यवक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी द्वारा कैंप का संचालन किया गया। कैंप में कुल 55 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 48 बच्चों को प्रमाण पत्र हेतु चिन्हित किया गया जिसमें बौद्धिक अक्षम के 19, श्रवण बाधित के 4, दृष्टि दिव्यांग के 3, सीपी/अर्थों के 26 जबकि 7 बच्चों को प्रमाण पत्र हेतु अपात्र पाया गया।
चिकित्सकों की टीम में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज/संयुक्त जिला चिकित्सालय से आर्थो0 सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी, नेत्र सर्जन डॉ0 आरके वर्मा, ई0 एनटी सर्जन डॉ. संजय कुमार शर्मा, ऑडियोलॉजिस्ट, बृजदीप कुमार, ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट हरिश्चंद्र चौधरी शामिल थे।
कैंप को संपन्न कराने में विशेष शिक्षकों की टीम में राघवेंद्र मिश्र, प्रदीप सिंह, राजेश त्रिपाठी, राकेश चौधरी एवं सतीश चंद्र आदि ने सहयोग प्रदान किया।